Search on Label :: दुनिया :: | India Khabar
BREAKING
Loading...
Showing posts with label दुनिया. Show all posts
Showing posts with label दुनिया. Show all posts

बड़ी खबर: चंद्रमा पर लापता लैंडर विक्रम के लोकेशन का पता चला... ऑर्बिटर ने क्लिक किया इमेज, इसरो चीफ बोले- जल्द होगा संपर्क

No comments

08 September 2019


नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का लोकेशन मिला है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक किया है। लेकिन अभी तक कम्युनिकेशन नहीं है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द संपर्क स्थापित किया जाएगा।




गौरतलब है कि भारत का दूसरा मून मिशन 'चंद्रयान 2' लॉन्च होने के बाद सात सितंबर को चंद्रमा पर पहुंच गया था लेकिन चंद्रमा की सतह को छूने से चंद मिनट पहले लैंडर विक्रम का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया  था। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा की ऑर्बिट में सुरक्षित है और सामान्य तरीके से काम कर रहा है।








रविवार को इसरो चीफ ने कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम का लोकेशन मिला है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक किया है। लेकिन अभी तक कम्युनिकेशन नहीं है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द कम्युनिकेट किया जाएगा।


बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का आखिरी के डेढ़ मिनट में लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वह काफी देर तक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था।



कुछ देर बाद के सिवन ने बयान जारी करते हुए बताया था कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक फिलहाल आंकड़ों का अध्ययन करने में लगे हुए हैं। सॉफ्ट लैंडिंग के महत्वपूर्ण पलों का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के बंगलूरू स्थित मुख्यालय पहुंचे थे।  



हालांकि जब वैज्ञानिकों का लैंडर से संपर्क तब वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। हम आशान्वित हैं और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे।



इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

चंद्रयान-2: चांद पर उतरने से ठीक पहले गुम हुआ लैंडर विक्रम... दहशत के वो 15 मिनट, जब लैंडर विक्रम से टूटा इसरो का संपर्क

No comments

07 September 2019


नई दिल्ली। भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान शुक्रवार देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। इससे ठीक पहले सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इस अनहोनी से इसरो के कंट्रोल रूम में अचानक सन्नाटा पसर गया।



इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने जिन पलों को 'दहशत के 15 मिनट' बताया था, उन चार चरणों के बारे विस्तृत रूप से जानिए। गौरतलब है कि के. सिवन ने कहा था कि लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट '15 मिनट ऑफ टैरर' होंगे। इस दौरान विक्रम 4 चरणों से गुजरा।



पहले चरण में चंद्रयान-2 30 किमी से 7.4 किमी पर आया। इस पूरी प्रक्रिया में 10 मिनट लगे। इसके बाद इसरो का इसपर कंट्रोल नहीं रहा। दूसरे चरण में चंद्रयान-2 7.5 किमी से आगे बढ़कर पांच किमी तक उतरा। इसमें चंद्रयान ने 38 सेकंड का समय लिया। इस दौरान विक्रम के चार इंजन चालू हुए। इससे उसकी गति 550 किमी से घटाकर 330 किमी प्रति घंटा की गई।



लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क तीसरे चरण के दौरान टूटा। दरअसल, तीसरे चरण में चंद्रयान-2 को पांच किमी से नीचे उतरना था। इसमें 89 सेकंड लगने थे, लेकिन इसरो का संपर्क टूट गया। इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली। 



चौथे चरण में 400 मी. ऊपर से 100 मी. तक आकर विक्रम को रुकना था। यहां दो क्रेटर हैं। पहला मैजिनियस सी और दूसरा सिंपेलियस। इन दोनों क्रेटरों की एक-दूसरे से 1.6 किमी की दूरी है। लैंडर विक्रम को इसमें से एक साइट चुननी थी। उसकी दिशा में उतरते हुए 100 मी. की ऊंचाई से 10 मी. तक पहुंचने में 65 सेकेंड लगने थे। 




फिर फिर 10 मी. की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लैंडर का पांचवां इंजन शुरू होना था। इससे गति और धीमी होनी थी। यहां से सतह पर पहुंचने में उसे कुल 13 सेकेंड लगने थे। लेकिन दुर्भाग्यवश यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई और लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया।




यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। चांद पर उतर रहे लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया, लेकिन सवा अरब भारतीयों की उम्मीदें नहीं टूटी हैं। मून मिशन (Moon Mission) भले पूरा नहीं हुआ, लेकिन इस अभियान के जरिये इसरो ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। 



चंद्रयान-2 में इसरो अपने मिशन से महज दो कदम दूर रह गया। मिशन भले अधूर रह गया हो, लेकिन सवा अरब देशवासियों को पूरा भरोसा है कि भारत को मून मिशन में कामयाबी जरूर मिलेगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसरो के साथ यह ख्याति जुड़ी है कि उसने लिए हर चुनौती एक अवसर होती है।




ISRO मुख्यालय में पीएम मोदी ने हौसला दिलाया  इसरो ने कई प्रयास के बाद मध्य रात्रि करीब सवा दो बजे बताया कि लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया है। यह एक झटका जरूर था, लेकिन इसरो में मौजूद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का भरोसा बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए हौसलाअफजाई की। पीएम मोदी ने कहा, 'देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। वे देश की सेवा कर रहे हैं। आगे भी हमारी यात्रा जारी रहेगी। मैं पूरी तरह वैज्ञानिकों के साथ हूं। हिम्मत बनाए रखें, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।'

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...   

मिलिए पाकिस्तान की 'सपना चौधरी' से... जिनके VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई है सनसनी !

No comments

03 September 2019


इंटरटेनमेंट डेस्क @ इंडिया खबर। सपना चौधरी हरियाणा की लोकप्रिय डांसर और गायिका है। उन्होंने अपने डांस के माध्यम से हरियाणा के अलावा देशभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सपना ने अपने प्रतिभा के दम पर टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में अपनी पकड़ बनाई है।


अब पाकिस्तान में भी सपना चौधरी की तरह डांस करने वाली महक मलिक (Mehak Malik) सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।


बता दें कि डांसर महक मलिक को पाकिस्तान की सपना चौधरी कहा जाता है। महक फेसबुक अकाउंट पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसमें वह अक्सर बॉलीवुड गानों पर डांस करती नजर आती है। उनके वीडियो जबरदस्त वायरल होते हैं।


गौरतलब है कि महक मलिक ने शादियों और पार्टियों में पहले डांस करना शुरू किया। इसी दौरान एक शख्स ने उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। फिर क्या था महक का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि अब वह पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर छाई रहती है।





महक के कई डांस स्टेप्स इंडियन डांसर सपना चौधरी से मिलते जुलते हैं। महक के वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्हें कन्सर्ट में भी काम मिलने लगा है।  




बता दें कि महक इन दिनों पाकिस्तानी सपना चौधरी के रूप में फेमस हो रही हैं। महक के डांस विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बॉलिवुड गानों पर सपना चौधरी की तरह ठुमके लगा रही हैं। कई विडियो में लोग उनके ऊपर पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं।


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  



छत्तीसगढ़ की इस दिव्यांग बेटी ने किया कमाल, रिले रेस तैराकी में बनाया एशियन रिकॉर्ड... समुद्र में शार्क और डॉल्फिन के बीच से गुजरकर पाया मुकाम

No comments

27 August 2019


रायपुर। कहते हैं अगर कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो तो मुश्किलें भी आसान हो जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के जांजगीर की बेटी अंजली पटेल ने। पैरों से दिव्यांग अंजलि ने रिले रेस तैराकी में एशियन रिकॉर्ड बनाकर लाखों दिव्यागों के लिए नजीर पेश की है। 


अंजली ने समुद्र की लहरों को भेदकर शार्क और डॉल्फिन के बीच से गुजरकर यह मुकाम हासिल किया। देश भर के छह पैरा तैराकों की इस टीम ने 35 किलोमीटर की दूरी 11 घंटे 46 मिनट 56 सेकंड में तैर कर पूरी की। अंजली ने इसमें शामिल होने के लिए पांच लाख रूपए उधार लिए थे।



यूएसए कैटलीना आइलैंड से रात 11 बजे रिले रेस का आगाज हुआ। अंजली ने बताया कि उस समय काफी ठंड थी, मगर सभी के हौसले इतने बुलंद थे कि हर मुसीबत को भेदने के लिए तैयार थे। 



एक ओर जहां समुद्र की लहरें बार-बार डुबा रही थीं, वहीं दूसरी ओर शार्क और डॉल्फिन का डर बना हुआ था। हार न मानने की जिद और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाकर 19 अगस्त को सुबह 10.30 बजे 35 किलोमीटर का सफर पूरा कर मेनलैंड में रिले रेस खत्म हुई।



अंजली ने बताया कि प्रत्येक तैराक को दो-दो घंटे समुद्र में तैरना था। दो घंटे में तीन किलोमीटर का सफर तय करना था। एक के थकने के बाद दूसरे को उतारा जाता था। अंजली तीसरे नंबर पर उतरीं और दो घंटे में तीन किलोमीटर का सफर पूरा किया।



बस कंडक्टर की बेटी ने छू लिया आसमान  बता दें कि अंजली की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। पिता बस कंडक्टर थे। जब अंजली ने बिलासपुर में नौकरी शुरू की तो पिता को कंडक्टरी करने से रोक दिया। अंजली की कुल पांच बहन और एक भाई है। सभी की जिम्मेदारी अंजली ही उठा रही हैं।



अंजली की टीम में राजस्थान के जगदीश चंद्र तेली, मध्यप्रदेश के शैलेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के रिमु शाहा और महाराष्ट्र की गीतांजलि शामिल थे। अंजली ने बताया कि रिकॉर्ड बनाने के पूर्व एक महीने का कैंप पुणे में आयोजित किया गया, जिसमें कोच रोहन गोरे ने सभी को तैयार किया।


बुमराह ने किया वो कारनामा जो कपिल, अकरम-वकार जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए

No comments

26 August 2019


स्पोर्ट्स डेस्क @ इंडिया खबर। जसप्रीत बुमराह ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से फैंस के लिए सुपर संडे बना दिया। उन्‍होंने भारत-वेस्‍टइंडीज के बीच एंटीगा टेस्‍ट के चौथे दिन खतरनाक गेंदबाजी स्‍पेल डाला और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 



बुमराह ने वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाते हुए 8 ओवर में 4 मेडन सहित केवल 7 रन देकर 5 विकेट झटके। भारतीय तेज गेंदबाज ने टेस्‍ट में चौथी बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया और इसकी मदद से 'विराट सेना' ने विदेश में सबसे बड़ी टेस्‍ट जीत हासिल की।



भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज को पहले टेस्‍ट में 318 रन के विशाल अंतर से मात देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट 30 अगस्‍त से किंग्‍सटन में खेला जाएगा।



जसप्रीत बुमराह ने रविवार को एक ऐसा कारनामा किया, जो दिग्‍गज गेंदबाज वसीम अकरम, कपिल देव, वकार यूनिस, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले भी नहीं कर सके। बुमराह ने अब तक जितने भी विदेशी दौरे किए, उसमें एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया। हाल ही में बुमराह ने सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया था। 




2018 में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले बुमराह चार देशों (ऑस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज) में पहली बार दौरा करने गए और एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया। बुमराह ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं। 



जसप्रीत बुमराह अब तक सभी विदेशी दौरों पर टेस्‍ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। यही नहीं, बुमराह एशिया के भी पहले गेंदबाज बने, जिन्‍होंने इन चारों देशों में टेस्‍ट की एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया। 



महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम, वकार यूनिस, कपिल देव, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन भी बुमराह जैसा कमाल नहीं कर सके। बुमराह ने सिर्फ 11 टेस्‍ट में ही यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 


भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री की लंदन में हुई कुटाई... पड़े अंडे, चले घूंसे !

No comments

23 August 2019


लंदन @ एजेंसी। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले आवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख और पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर लंदन में अंडे फेंके गए। इतना ही नहीं उनकी वहीं पर जमकर कुटाई भी हुई। हमलावर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। 


आपको बता दें कि रशीद अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। 



पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद लंदन के एक होटल में पुरस्कार समारोह से बाहर निकल रहे थे, तभी उनपर ये हमला हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े थे, और पीपीपी प्रमुख बिलावल के खिलाफ अपशब्द बोलने को लेकर शेख रशीद के बयान से नाराज थे।



बता दें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के यूथ ऑर्गनाइजेशन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 




पीपीपी यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने एक बयान जारी कहा कि रशीद ने पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया।



इस दिग्गज महिला क्रिकेटर ने कराया न्यूड फोटो शूट, बताई ये वजह

No comments

21 August 2019


नई दिल्ली @ एजेंसी। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर सारा टेलर (Sara Taylor) ने न्यूड फोटोशूट कराकर सभी को चौंका दिया है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे नग्न होकर विकेटकीपिंग करती दिख रहीं है। इस न्यूड तस्वीर को लेकर बवाल मचा है। 




इंग्लैंड की सबसे खूबसूरत महिला विकेटकीपर व बल्लेबाज सारा टेलर के इस फोटो को पोस्ट करने के पीछे एक खास वजह भी है। सारा  का कहना है कि इस न्यूड फोटोशूट के जरिए यूनाइटेड किंगडम (UK) की विमिन्स हेल्थ मैगजीन ने महिलाओं में शारीरिक समस्याओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।


सारा ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर कर विशेष संदेश देते हुए लिखा, 'जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता होगा कि इस तरह का फोटोशूट मेरे कम्फर्ट ज़ोन के बाहर है। लेकिन मैं इस मुद्दे का हिस्सा बनने के लिए खुद पर गर्व करती हूं और विमन्स हेल्थ यूके (महिला सेहत संबंधी पत्रिका) की एहसानमंद रहूंगी कि उन्होंने मुझे इसके लिए आमंत्रित किया।' 




हर लड़की है खूबसूरत:   टेलर आगे लिखती हैं, 'अन्य महिलाओं की तरह मुझे भी अपने शरीर के बारे में शिकायत करने की आदत है लेकिन मैंने इससे पार पा लिया है। एक तरह से यह महिला सशक्तिकरण है। हर दूसरी लड़की शानदार दिखती है। कृपया याद रखें कि हर लड़की खूबसूरत है। महिलाओं को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से बाहर निकलने की जरूरत है।' 




सारा द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो को उनके प्रशंसक और चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। सारा ने इस अभियान से जुड़कर यह बताया है कि महिलाओं को अपने शरीर पर गर्व करना चाहिए। इंस्टाग्राम हैंडल पर यह फोटो साझा करते हुए उन्होंने बताया है कि वे इस अभियान के साथ जुड़कर काफी गर्व महसूस कर रही हैं।


बता दें कि इंग्लिश महिला क्रिकेटर सारा का नाम महिला जगत की उन खिलाड़ियों में दर्ज है, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी टीम से खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।



वनडे में 7 शतक, 4056 रन: 

सारा टेलर ने 126 वनडे में 38.26 के बेहतरीन औसत से 4056 रन बनाए हैं। इनमें सात शतक और 20 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 147 रन है। वहीं टी-20 क्रिकेट में सारा टेलर ने 90 मैचों में 29.02 की औसत से 2177 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन है। टेलर के नाम इस टी-20 में 16 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने दस टेस्ट मैच भी खेले हैं। 


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जिंदा ऑक्टोपस को खाने की कोशिश कर रही थी लड़की... और खुद ही बन गई शिकार..! बेहद डरावना है यह Viral Video

No comments

14 May 2019


वेब डेस्क। सोशल मीडिया के दौर में आज कल लोग फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लोग किसी भी तरह का खतरा उठाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। 


ऐसा ही कुछ हुआ चीन की एक लड़की के साथ... जो जिंदा ऑक्टोपस को खाने की कोशिश करती है, लेकिन यह दांव उस पर उल्टा पड़ जाता है और ऑक्टोपस उसी पर हमला कर देता है। लड़की का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  

वायरल वीडियो चायनीज ब्लॉगर Kuaishou का है। जो सोशल मीडिया पर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवेन' (Seaside girl Little Seven) के नाम से फेमस है। Kuaishou ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक जिंदा ऑक्टोपस को खाने की कोशिश की, लेकिन उसकी ये कोशिश उसी पर उल्टी पड़ गई। 


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि Kuaishou जब ऑक्टोपस को खाने की कोशिश करती है तो वह उसी पर अटैक कर देता है। ऑक्टोपस लड़की के चेहरे सहित मुंह, नाक और आंख में बुरी तरह से चिपक जाता है। 

दर्द से चीखती Kuaishou उसे चेहरे से दूर करने की कोशिश करती है। ऐसा करने में वह जब तक सफल होती है, तब तक ऑक्टोपस उसके मुंह को बुरी तरह से जख्मी कर देता है।


पाक लड़कियों को चीनी लड़के बना रहे '​शिकार', शादी करने के बाद देह व्यापार में धकेल रहे... सरकार ने जारी की चेतावनी

No comments

06 May 2019


दुबई। पाकिस्तानी सरकार ने अपने देश की लड़कियों को चीन के दूल्हों से बचने की चेतावनी जारी की है। 'गल्फ न्यूज' में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार ने फर्जी शादी से बचने के लिए स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। 


दरअसल, पिछले कुछ वक्त में ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन के लड़के पाकिस्तानी लड़कियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं। 

इस बारे में पाक में मौजूद चीन दूतावास ने भी एक बयान जारी कर निर्देश दिए हैं। चीनी दूतावास की ओर से जारी निर्देश में स्थानीय नागरिकों को गैर-कानूनी मैचमेकिंग सेंटरों से वैवाहिक संबंध नहीं तय करने का सुझाव दिया है। दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार इस तरह के सेंटर निजी फायदे के लिए चलाए जा रहे हैं। 

- प्रतीकात्मक फोटो
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने भी कुछ ऐसे फर्जी मैच मेकिंग सेंटरों पर कार्रवाई की है। आम तौर पर ऐसे मैच मेकिंग सेंटरों के जरिए पाकिस्तान की गरीब लड़कियों को शिकार बनाया जाता है। पाक में काम करने वाले चीन के लड़के इन गरीब लड़कियों से शादी करते हैं। कई बार ऐसी शादी के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए जाते हैं जो इन लड़कों को ईसाई या मुस्लिम बताते हैं। 

गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के अनुसार, 'आम तौर पर ऐसे दूल्हे गरीब ईसाई और कई बार मुस्लिम लड़कियों को शिकार बनाते हैं। इन लड़कियों को अच्छे भविष्य और आरामदेह जिंदगी का सपना दिखाकर और कुछ पैसों का ऑफर देकर उन्हें शिकार बनाया जाता है। कई बार इन लड़कियों को देह व्यापार और मानव तस्करी के दलदल में भी धकेल दिया जाता है।' 


बता दें कि चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के बाद से 2015 से कई चीनी नागरिक पाकिस्तान में रह रहे हैं। जिनमें से कुछ के पास तो घर और कार भी होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चीनी लड़कें यहां रोजगार नहीं बल्कि किसी दूसरे ही उद्देश्य से आते हैं। बहुत से चीन के लड़कों ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी की और उन्हें चीन में सेक्स व्यापार में धकेल दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लड़कियों को चीनी युवकों द्वारा मानव अंगों की तस्करी के लिए भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, ऐसी घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद पाकिस्तान और चीन दोनों ने ही सख्त कार्रवाई की है।


मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया वैश्विक आतंकी... आतंकवाद के मोर्चे पर भारत की कूटनीतिक जीत

No comments

01 May 2019


नई दिल्ली। आतंकवाद के मोर्चे पर भारत को बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने इस बात की जानकारी दी। 



UN में भारत के राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर कहा कि इस फैसले में छोटे, बड़े सभी साथ आए और मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में आतंकवादी घोषित किया गया। चीन ने भी मंगलवार को इस बात के संकेत दिए थे कि इस मसले पर वह इस बार अड़ंगा नहीं लगाएगा।


गौरतलब है कि मसूद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ही पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे।





इस बार चीन ने 'दोस्त' को दिया झटका:    इस मामले में पड़ोसी मुल्क चीन बार-बार भारत के प्रयासों में अड़ंगा लगा रहा था। दरअसल, वह अपने मित्र पाकिस्तान को इस मामले में कवर कर रहा था। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की थी। ऐसे में चीन का यह रुख अपने आपमें पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। 

श्रीलंका: ईस्टर के मौके पर चर्च और होटलों में सीरियल ब्लास्ट... 129 की मौत, 300 घायल...सुषमा बोलीं- हालात पर हमारी नजर!

No comments

21 April 2019


कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर चर्च और होटल समेत कुल छह जगहों पर सीरियल ब्लास्ट हुए। राजधानी कोलंबो में एक चर्च के अलावा तीन होटलों में धमाके हुए। जबकि दो अन्य शहरों की चर्च में भी ब्लास्ट हुए। 




रिपोर्ट्स के मुताबिक, 129 की मौत हुई है। इनमें 9 विदेशी शामिल हैं। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने 300 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पहला धमाका कोलंबो में स्थित सेंट एंथनी चर्च में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, इसके बाद नेगोंबो के कतुवपितिया में स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोआ स्थित एक चर्च में धमाके हुए। इसके अलावा कोलंबो में शांगरी ला होटल, किंग्सबरी होटल और सिनमन ग्रांड होटल में भी ब्लास्ट हुए।





प्रधानमंत्री ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग:  श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने हालात की जानकारी लेने के लिए कैबिनेट मीटिंग बुलाई। श्रीलंका के आर्थिक सुधार मंत्री हर्ष डिसिल्वा ने ट्वीट कर कहा, “धमाकों में कई विदेशियों की भी मौत हुई है। मैं और रक्षा मंत्री कोच्चिकड़े जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हालात देखते हुए इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।”

इसी बीच भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कोलंबो में स्थित भारतीय हाई कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में होने की बात कही।




खास बातें...
  • ईस्टर के मौके पर तीन चर्च और तीन होटलों में सिलसिलेवार धमाका
  • 100 से ज्यादा लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल हैं
  • सुषमा स्वराज ने कहा- हम परिस्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं
  • कोलंबो में सेना के 200 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई
  • भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
Advertisement

स्थानीय पुलिस ने बताया कि ये धमाका उस वक्त हुआ जब प्रर्थना के लिए लोग चर्च में जमा हुए थे। फिलहाल अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution