Search on Label :: बिजनेस :: | India Khabar
BREAKING
Loading...
Showing posts with label बिजनेस. Show all posts
Showing posts with label बिजनेस. Show all posts

ऐसा नहीं किया तो बेकार हो सकता है आपका 'पैन कार्ड'... 20 करोड़ पैन कार्ड ब्लॉक करने की तैयारी में आयकर विभाग, पहले ही कर लें ये काम..!

No comments

30 April 2019


वेब डेस्क। पैन कार्ड एक विशिष्ट पहचान कार्ड है जिसे स्थायी खाता संख्या कहा जाता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2019 तय की है। लेकिन आयकर विभाग जल्द करीब 20 करोड़ लोगों के पैन कार्ड को बंद कर सकता है। आइए जानते हैं क्यों।


दरअसल, आयकर विभाग को संदेह है कि भारत में बड़ी संख्या में पैन कार्ड फर्जी हैं। इसलिए विभाग उन लोगों के पैन कार्ड को बंद कर सकता है जिन्होंने 30 सितंबर 2019 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है और आप अपने पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक कर सकते हैं।


बता दें कि देश में कुल 44 करोड़ पैन कार्ड खाताधारक हैं, जिनमें से 20 करोड़ कार्ड ऐसे हैं जिन्होंने अबतक पैन को आधार से लिंक नहीं किया है। आयकर विभाग के अनुसार 24 करोड़ पैन लिंक किए जा चुके हैं।



नए नियमों के अनुसार अब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए आधार कार्ड जरुरी कर दिया गया है। इसके लिए पैन कार्ड से आधार कार्ड का लिंक होना जरुरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका पैन कार्ड निरस्त हो सकता है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए करदाताओं को 31 जुलाई 2019 तक पैन को आधार के साथ लिंक करना अनिवार्य है। 


ऐसे करें पैन कार्ड को आधार से लिंक:  पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग की वेबसाइट http://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा, जहां 'लिंक आधार' का एक विकल्प मिलेगा। इसपर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप प्रोफाइल सेटिंग में जाएं। यहां पर आपको पैन को आधार से लिंक करने का विकल्प मिलेगा। 



अब आधार नंबर, पैन कार्ड का नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद 'लिंक आधार' ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके अतिरिक्त आप एसएमएस के जरिए भी पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। आयकर विभाग ग्राहकों को 567678 या 56161 पर एसएमएस भेज कर आधार को पैन से लिंक करने की सुविधा देता है।

20 रुपए का नया नोट जारी करेगा RBI, जानिए कैसा होगा नया नोट !

No comments

27 April 2019


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे।  


नए नोट में ये होगी खासियत...

  • नए नोट का आकार 63x129 मिलीमीटर है। 
  • नोट के पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं का प्रिंट है। 
  • नोट के दोनों तरफ फूलों की डिजायन वाला प्रिंट है। 
  • नोट के बीचों बीच महात्मा गांधी का फोटो है। 
  • सुरक्षा बैंड पर हिंदी में भारत और आरबीआई लिखा है।
  • 20 के अंक को देवनागरी में भी प्रिंट किया गया है। 
  • अशोक स्तंभ नोट के दाहिनी तरफ प्रिंट है।  


हरे-पीले रंग के नए नोट पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में नोट का मूल्य RBI, भारत India और 20 माइक्रो लेटर्स में लिखा होगा। नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का emblem महात्मा गांधी के चित्र के दाहिनी ओर होगा। 


नोट को पलटने पर देश की सांस्कृतिक विरासत कर झलक मिलेगी। नोट के पिछले हिस्से पर एलोरा के गुफाओं का चित्र अंकित होगा। नोट के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी। नए नोट की लंबाई 129 मिलीमीटर और चौड़ाई 63 मिलीमीटर होगी। 
Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution