नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे।
नए नोट में ये होगी खासियत...
- नए नोट का आकार 63x129 मिलीमीटर है।
 - नोट के पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं का प्रिंट है।
 - नोट के दोनों तरफ फूलों की डिजायन वाला प्रिंट है।
 - नोट के बीचों बीच महात्मा गांधी का फोटो है।
 - सुरक्षा बैंड पर हिंदी में भारत और आरबीआई लिखा है।
 - 20 के अंक को देवनागरी में भी प्रिंट किया गया है।
 - अशोक स्तंभ नोट के दाहिनी तरफ प्रिंट है।
 
हरे-पीले रंग के नए नोट पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में नोट का मूल्य RBI, भारत India और 20 माइक्रो लेटर्स में लिखा होगा। नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का emblem महात्मा गांधी के चित्र के दाहिनी ओर होगा।
नोट को पलटने पर देश की सांस्कृतिक विरासत कर झलक मिलेगी। नोट के पिछले हिस्से पर एलोरा के गुफाओं का चित्र अंकित होगा। नोट के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी। नए नोट की लंबाई 129 मिलीमीटर और चौड़ाई 63 मिलीमीटर होगी।


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.