रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस को भूत ने हलाकान कर रखा है। लोगों का डर दूर भगाने वाली पुलिस खुद भूत-प्रेत से डरी हुई है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ जवानों का यह दावा है कि पुलिस की एक गाड़ी में भूत-प्रेत का साया है।
अफसरों के भय से यदि कोई पुलिसकर्मी वाहन चलाता भी है, तो उसकी रात दहशत में कटती है। ऐसे में जवान अपने साथ गाड़ी में नींबू-मिर्च के अलावा पूजा पाठ की सामाग्री भी साथ में रखते हैं।
इस खबर से हमारा मकसद किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि हम उस हकीकत से आपको रूबरू करा रहे हैं जो इन दिनों रायपुर पुलिस के साथ घटित हो रही है।
यह भी पढ़ें : CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल सर्किट हाउस में फिसलकर गिरे... सिर पर लगी चोट, मंत्री समेत अफसरों ने जाना हाल-चाल
बता दें कि रायपुर में डायल-112 वाहन द्वारा पुलिस हर किसी को मदद पहुंचाने के लिए तत्पर रहती है, लेकिन आजाद चौक थाना क्षेत्र में चलने वाली डायल-112 गाड़ी में भूत के डर से कोई भी पुलिसवाला बैठने से कतराता है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 13 बड़े हॉस्पिटल हुए ब्लैक लिस्ट, भूपेश सरकार की बड़ी कार्रवाई… देखिए अस्पतालों की पूरी लिस्ट
कुछ जवानों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस वाहन में जो भी बैठता है, उसे रात में गाड़ी में किसी अनजान शख्स के होने का आभास होता है। रात गहराने के साथ यह डर और भी बढ़ता जाता है। पुलिसवाले यहां तक बताते हैं कि इस गाड़ी में आरक्षक की रात में अगर आंख लगती है तो भूत बाकायदा उन्हें उठा देता है।
Read More : किसान ने पटवारी के मुंह पर पोती कालिख, गोबर और कीचड़ भी फेंका... जानिए किस बात की थी नाराजगी !
इस प्रकार का घटनाक्रम बीते एक-डेढ़ महीने से चल रहा है। बताया जाता है कि अब तक 6-7 पुलिसवालों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिससे दूसरे जवान भी गाड़ी में बैठने से खौफ खा रहे हैं।
इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.