पाक लड़कियों को चीनी लड़के बना रहे '​शिकार', शादी करने के बाद देह व्यापार में धकेल रहे... सरकार ने जारी की चेतावनी - India Khabar
BREAKING
Loading...

Latest

latest

पाक लड़कियों को चीनी लड़के बना रहे '​शिकार', शादी करने के बाद देह व्यापार में धकेल रहे... सरकार ने जारी की चेतावनी

06 May 2019

/ by India Khabar

दुबई। पाकिस्तानी सरकार ने अपने देश की लड़कियों को चीन के दूल्हों से बचने की चेतावनी जारी की है। 'गल्फ न्यूज' में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार ने फर्जी शादी से बचने के लिए स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। 


दरअसल, पिछले कुछ वक्त में ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन के लड़के पाकिस्तानी लड़कियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते हैं। 

इस बारे में पाक में मौजूद चीन दूतावास ने भी एक बयान जारी कर निर्देश दिए हैं। चीनी दूतावास की ओर से जारी निर्देश में स्थानीय नागरिकों को गैर-कानूनी मैचमेकिंग सेंटरों से वैवाहिक संबंध नहीं तय करने का सुझाव दिया है। दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार इस तरह के सेंटर निजी फायदे के लिए चलाए जा रहे हैं। 

- प्रतीकात्मक फोटो
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने भी कुछ ऐसे फर्जी मैच मेकिंग सेंटरों पर कार्रवाई की है। आम तौर पर ऐसे मैच मेकिंग सेंटरों के जरिए पाकिस्तान की गरीब लड़कियों को शिकार बनाया जाता है। पाक में काम करने वाले चीन के लड़के इन गरीब लड़कियों से शादी करते हैं। कई बार ऐसी शादी के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए जाते हैं जो इन लड़कों को ईसाई या मुस्लिम बताते हैं। 

गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के अनुसार, 'आम तौर पर ऐसे दूल्हे गरीब ईसाई और कई बार मुस्लिम लड़कियों को शिकार बनाते हैं। इन लड़कियों को अच्छे भविष्य और आरामदेह जिंदगी का सपना दिखाकर और कुछ पैसों का ऑफर देकर उन्हें शिकार बनाया जाता है। कई बार इन लड़कियों को देह व्यापार और मानव तस्करी के दलदल में भी धकेल दिया जाता है।' 


बता दें कि चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के बाद से 2015 से कई चीनी नागरिक पाकिस्तान में रह रहे हैं। जिनमें से कुछ के पास तो घर और कार भी होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चीनी लड़कें यहां रोजगार नहीं बल्कि किसी दूसरे ही उद्देश्य से आते हैं। बहुत से चीन के लड़कों ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी की और उन्हें चीन में सेक्स व्यापार में धकेल दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लड़कियों को चीनी युवकों द्वारा मानव अंगों की तस्करी के लिए भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, ऐसी घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद पाकिस्तान और चीन दोनों ने ही सख्त कार्रवाई की है।


Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution