Search on Label :: ट्रेंडिंग न्यूज़ :: | India Khabar
BREAKING
Loading...
Showing posts with label ट्रेंडिंग न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label ट्रेंडिंग न्यूज़. Show all posts

ड्राईवर को आई झपकी और तेज रफ्तार यात्री बस पेड़ से जा टकराई... हादसे में 12 यात्री जख्मी, घायलों को एमरजेंसी डोर से निकाला गया

No comments

10 September 2019


धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। उनमें से तीन यात्रियों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में गागरा पुल के पास हुआ। 


बताया जा रहा है कि बस सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकराते हुए नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के दौरान सभी यात्री सो रहे थे। 



जानकारी के मुताबिक, मनीष ट्रेवल्स की लग्जरी बस सोमवार की रात बैलाडीला से 25 यात्रियों को लेकर दुर्ग के लिए निकली थी। तेज रफ्तार बस अभी अर्जुनी क्षेत्र के गागरा पुल के पास पहुंची ही थी कि सुबह करीब 5.45 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकराती चली गई। 






बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। बस की रफ्तार तेज होने के कारण चालक को संभालने का मौका ही नहीं मिला। बस एक के बाद एक पेड़ों को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे उतर गई। 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। 




इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...

आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत, नाले में बही महिला का झाड़ियों में फंसा मिला शव

No comments

08 September 2019


रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के दौरान कवर्धा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत हो गई है। 


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर के आंगन में बच्चे खेले रहे थे। तभी अचानक गरज बरस के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 



इधर, एक अन्य घटनाक्रम में खेत में काम कर लौट रही एक म​हिला की नाले में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भी कवर्धा जिले की ही है। 




जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर महली गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला पांचों बाई अपने खेत से काम करके वापस लौट रही थी। रास्ते में एक नाले में पैर फिसलने के ​कारण वह बह गई। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव झाड़ियों में फंसा मिला।


बता दें कि पिछले कुछ दिनों हो लगातार हो रही मूसलाधर बारिश की वजह से अधिकांश नदी नाले उफान पर है। जिसके चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। 

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

बड़ी खबर: चंद्रमा पर लापता लैंडर विक्रम के लोकेशन का पता चला... ऑर्बिटर ने क्लिक किया इमेज, इसरो चीफ बोले- जल्द होगा संपर्क

No comments

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का लोकेशन मिला है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक किया है। लेकिन अभी तक कम्युनिकेशन नहीं है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द संपर्क स्थापित किया जाएगा।




गौरतलब है कि भारत का दूसरा मून मिशन 'चंद्रयान 2' लॉन्च होने के बाद सात सितंबर को चंद्रमा पर पहुंच गया था लेकिन चंद्रमा की सतह को छूने से चंद मिनट पहले लैंडर विक्रम का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया  था। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा की ऑर्बिट में सुरक्षित है और सामान्य तरीके से काम कर रहा है।








रविवार को इसरो चीफ ने कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम का लोकेशन मिला है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक किया है। लेकिन अभी तक कम्युनिकेशन नहीं है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द कम्युनिकेट किया जाएगा।


बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का आखिरी के डेढ़ मिनट में लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वह काफी देर तक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था।



कुछ देर बाद के सिवन ने बयान जारी करते हुए बताया था कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक फिलहाल आंकड़ों का अध्ययन करने में लगे हुए हैं। सॉफ्ट लैंडिंग के महत्वपूर्ण पलों का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के बंगलूरू स्थित मुख्यालय पहुंचे थे।  



हालांकि जब वैज्ञानिकों का लैंडर से संपर्क तब वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। हम आशान्वित हैं और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे।



इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

अंतागढ़ टेप कांड मामले में सनसनीखेज खुलासा... मंतूराम पवार ने मजिस्ट्रेट के सामने दिया बयान- राजेश मूणत के बंगले पर साढ़े 7 करोड़ में हुई थी डील

No comments

07 September 2019


रायपुर। अंतागढ़ टेप कांड मामले में मंतूराम पवार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बंगले में साढ़े 7 करोड़ में डील हुई थी।  मंतूराम पवार ने मामले में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, अजीत जोगी, अमित जोगी और राजेश मूणत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।



मंतूराम ने धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराते हुए कहा है कि उन पर प्रेशर डालकर यह डील की गई थी। इस डील के बाद वह काफी गिल्टी महसूस कर रहे थे। मंतूराम के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बवंडर आ सकता है। 




मंतूराम पवार ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि इस पूरे मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, अजीत जोगी और अमित जोगी शामिल थे। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बंगले पर साढ़े 7 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था।



आपको बता दें कि अंतागढ़ में उपचुनाव के समय कांग्रेस उम्मीदवार मंतूराम पवार ने आखिर वक्त पर अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया था। इस पूरे प्रकरण में एक सीडी वायरल हुई थी। सीडी में कथित तौर पर अमित जोगी, अजीत जोगी, डॉ पुनीत गुप्ता, मेनन और फिरोज सिद्धिकी की आवाजें थी।




अंतागढ़ टेपकांड जाँच को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने एसआईटी गठित की। मामले में पंडरी थाने में अपराध में पंजीबद्ध किया गया। पंडरी थाने में दर्ज अपराध में किरणमयी नायक प्रार्थी हैं, जबकि आरोपी के रुप में मंतुराम पवार, अजित जोगी, अमित जोगी और डॉ पुनीत गुप्ता के नाम दर्ज है।



इधर, अंतागढ़ टेप कांड मामले में वॉइस सैम्पल को लेकर 11 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। अमित जोगी ने मामले में खुद ही पैरवी करने की इच्छा जताई है।


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

चोरों की हिमाकत तो देखिए..! भिलाई में DSP के क्वार्टर के सामने खड़ी बाइक कर दी पार... पीडित जवान ने पुलिस में दर्ज कराई FIR

No comments

भिलाई। छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में चोरों के हौसले कुछ इस कदर बुलंद हैं कि वे अब पुलिस अफसरों के घरों को भी नहीं बख्श रहे हैं। नगर में चोरी के ऐसे ही एक वाक्ये ने पुलिस महकमे को हैरान कर दिया है। 



दरअसल, यहां ट्रैफिक डीएसपी के घर के बाहर खड़ी एक आरक्षक की बाइक को ही चोर पार कर गए। इस घटना में खुद पुलिसकर्मी भी सकते में हैं। यह मामला अब पुलिस की साख के लिए भी सवाल बन चुका है। 



आपको बता दें कि घटना के बाद 3 दिन तक पुलिसकर्मी अपने स्तर पर ही चोरों का पता लगाने की कोशिश करते रहे। फिर आखिर थक हारकर शुक्रवार को भट्‌टी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।  





जानकारी के मुताबिक भिलाई के सेक्टर-4 निवासी आरक्षक उमेन्द राम वर्मा  की मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर दी। वह रायपुर में पदस्थ है। पिछले तीन साल से डीएसपी गुरजीत सिंह के हमराह के तौर पर उमेन्द्र ड्युटी कर रहा है। 


मंगलवार 3 सितंबर की दोपहर सेक्टर 4 स्थित सडक नंबर 15 पर डीएसपी के क्वाटर नं 13-ए के सामने उसने अपनी बाइक पार्क की। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। जब करीब 3 बजे घर से बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन की गई मगर कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिसकर्मी ने एफआईआर दर्ज करवाई। 

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

चंद्रयान-2: चांद पर उतरने से ठीक पहले गुम हुआ लैंडर विक्रम... दहशत के वो 15 मिनट, जब लैंडर विक्रम से टूटा इसरो का संपर्क

No comments

नई दिल्ली। भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान शुक्रवार देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। इससे ठीक पहले सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इस अनहोनी से इसरो के कंट्रोल रूम में अचानक सन्नाटा पसर गया।



इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने जिन पलों को 'दहशत के 15 मिनट' बताया था, उन चार चरणों के बारे विस्तृत रूप से जानिए। गौरतलब है कि के. सिवन ने कहा था कि लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट '15 मिनट ऑफ टैरर' होंगे। इस दौरान विक्रम 4 चरणों से गुजरा।



पहले चरण में चंद्रयान-2 30 किमी से 7.4 किमी पर आया। इस पूरी प्रक्रिया में 10 मिनट लगे। इसके बाद इसरो का इसपर कंट्रोल नहीं रहा। दूसरे चरण में चंद्रयान-2 7.5 किमी से आगे बढ़कर पांच किमी तक उतरा। इसमें चंद्रयान ने 38 सेकंड का समय लिया। इस दौरान विक्रम के चार इंजन चालू हुए। इससे उसकी गति 550 किमी से घटाकर 330 किमी प्रति घंटा की गई।



लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क तीसरे चरण के दौरान टूटा। दरअसल, तीसरे चरण में चंद्रयान-2 को पांच किमी से नीचे उतरना था। इसमें 89 सेकंड लगने थे, लेकिन इसरो का संपर्क टूट गया। इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली। 



चौथे चरण में 400 मी. ऊपर से 100 मी. तक आकर विक्रम को रुकना था। यहां दो क्रेटर हैं। पहला मैजिनियस सी और दूसरा सिंपेलियस। इन दोनों क्रेटरों की एक-दूसरे से 1.6 किमी की दूरी है। लैंडर विक्रम को इसमें से एक साइट चुननी थी। उसकी दिशा में उतरते हुए 100 मी. की ऊंचाई से 10 मी. तक पहुंचने में 65 सेकेंड लगने थे। 




फिर फिर 10 मी. की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लैंडर का पांचवां इंजन शुरू होना था। इससे गति और धीमी होनी थी। यहां से सतह पर पहुंचने में उसे कुल 13 सेकेंड लगने थे। लेकिन दुर्भाग्यवश यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई और लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया।




यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। चांद पर उतर रहे लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया, लेकिन सवा अरब भारतीयों की उम्मीदें नहीं टूटी हैं। मून मिशन (Moon Mission) भले पूरा नहीं हुआ, लेकिन इस अभियान के जरिये इसरो ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। 



चंद्रयान-2 में इसरो अपने मिशन से महज दो कदम दूर रह गया। मिशन भले अधूर रह गया हो, लेकिन सवा अरब देशवासियों को पूरा भरोसा है कि भारत को मून मिशन में कामयाबी जरूर मिलेगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसरो के साथ यह ख्याति जुड़ी है कि उसने लिए हर चुनौती एक अवसर होती है।




ISRO मुख्यालय में पीएम मोदी ने हौसला दिलाया  इसरो ने कई प्रयास के बाद मध्य रात्रि करीब सवा दो बजे बताया कि लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया है। यह एक झटका जरूर था, लेकिन इसरो में मौजूद पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का भरोसा बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए हौसलाअफजाई की। पीएम मोदी ने कहा, 'देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। वे देश की सेवा कर रहे हैं। आगे भी हमारी यात्रा जारी रहेगी। मैं पूरी तरह वैज्ञानिकों के साथ हूं। हिम्मत बनाए रखें, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।'

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...   

दंतेवाड़ा कलेक्टर पर पक्षपात का आरोप, BJP नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत

No comments

05 September 2019


रायपुर। दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। बीजेपी के नेताओं ने दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा पर पक्षपात का आरोप लगाते गुरूवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत की। 



सीईओ सुब्रत साहू से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बताया कि दन्तेवाड़ा उपचुनाव में अनियमितता की शिकायतें लगातार आ रही हैं। वहां आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। दंतेवाड़ा कलेक्टर वर्मा ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है।






दंतेवाड़ा उपचुनाव में उनके कलेक्टर रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। क्योंकि उनके कई फ़ैसले ऐसे हैं जो पक्षपातपूर्ण हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आरक्षण का अध्यादेश और भीमा मंडावी हत्याकांड मामले की न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट सामने लाना आचार सहिंता का उल्लंघन है। 



बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने सुरक्षा को लेकर निर्वाचन आयोग से मांग की है कि दंतेवाड़ा में CRPF की तैनाती की जाए। मुलाकात के दौरान BJP नेताओं ने दंतेवाड़ा में स्टार प्रचारकों को सुरक्षा नहीं मिलने की शिकायत भी की है। 




भाजपा नेताओं के मुताबिक समय रहते यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो इसकी शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में की जाएगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर व नरेश गुप्ता ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाकात की। 


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  




रिलायंस Jio फाइबर हुआ लॉन्च, सभी ग्राहकों को मुफ्त मिलेगा सेटटॉप बॉक्स... जानिए Jio Fiber की हर वो बात, जो आप जानना चाहते हैं..!

No comments

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर की घोषणा कर दी है। दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डाटा नेटवर्क Jio ने आज भारत के 1,600 शहरों में फाइबर टू द होम सर्विस Jio Fiber के शुरूआत की घोषणा की। जियो फाइबर के प्लान की कीमत 699 रुपए से 8499 रुपए के बीच है। 


इसमें जियो ग्राहकों को सेट टॉप बॉक्स भी मिल रहा है, जिस पर गेम, वीडियो कॉलिंग, वॉइस कॉलिंग, एआर/वीआर कैपेबिल्टी, होम सॉल्यूशन, होम नेटवर्किंग, ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन आदि मिलता है। JioFiber जो कि भारत की पहली 100 फीसदी ALL-FIBER ब्रॉडबैंड सेवा है इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होगी और 1 जीबीपीएस तक जाएगी।


जानिए क्या हैं जियो फाइबर के प्लान?

जियो फाइबर सेवा के तहत ग्राहकों को को सबसे कम 699 रुपए का प्लान मिलेगा। वहीं सबसे अधिक 8499 रुपए का प्लान है। 699 रुपए के प्लान में 100 Mbps की स्पीड मिलेगी। इसमें 100 जीबी डेटा के साथ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा भारत में कहीं भी फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।



जियो फाइबर सेवा का पहला प्लान 699 रुपए का ब्रॉन्ज है। इस प्लान में यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसके साथ ही प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इस दौरान यूजर्स को 100 जीबी और 50 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। भारत में कहीं भी वॉइस कॉलिंग फ्री मिलेगी। टीवी वीडियो कॉलिंग कॉन्फ्रेंसिंग (1200 रुपए प्रति वर्ष) पर मिलेगी। 



इसके अतिरिक्त जियो सिल्वर प्लान की कीमत 849 रुपए है, जिसमें यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड से 200 जीबी + 200 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग ऑल ओवर इंडिया, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग , होम नेटवर्किंग आदि सेवा मिलती है। 

जियो फाइबर गोल्ड प्लान 

इसकी कीमत 1299 रुपए है। इसमें यूजर्स को 250 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगी। यूजर्ज को 500 जीबी + 250 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें भी यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग, सेट टॉप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि फीचर मिलेंगे। 



जियो फाइबर डायमंड प्लान 

इसकी कीमत 2499 रुपए है, जिसमें यूजर्स को 500 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 1250 जीबी + 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह ही फ्री कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, जेमिंग, होम नेटवर्किंग आदि सुविधाएं मिलती हैं।


जियो फाइबर प्लैटिनम प्लान 

इसकी कीमत 3999 रुपए है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलती है। इस प्लान में जियो 2500 जीबी डेटा प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त प्लान में भारत में फ्री वॉइस कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, गेमिंग, होम नेटवर्किंग, डिवाइस सिक्योरिटी मिलती है। 

जियो फाइबर टाइटेनियम प्लान

इसकी कीमत 8,499 रुपए है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 1 जीबीपीएस की स्पीड से 5000 जीबी का अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान में उपभोक्ताओं को भारत में फ्री वॉइस कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, गेमिंग, होम नेटवर्किंग, डिवाइस सिक्योरिटी आदि सेवाएं मिलेंगी।





JIO FIBER सर्विस में मिलेंगी ये सेवाएं...

1. अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड (1 जीबीपीएस तक)

2. मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग

3. टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग

4. एंटरटेनमेंट ओटीटी एप्स

5. गेमिंग

6. होम नेटवर्किंग

7. डिवाइस सिक्योरिटी

8. वर्चुअल रियलिटी का अनुभव

9. प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म

जियो फाइबर प्रीव्यू ऑफर?



जियो फाइबर के आधिकारिक रूप से शुरू (ट्रायल) होने के बाद कंपनी ने कुछ ग्राहकों को इसका प्रीव्यू ऑफर पेश किया था। प्रीव्यू ऑफर के तहत कंपनी ने 4500 रुपए या 2500 रुपए के रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट पर सेवा प्रदान कर रही थी। जैसे ही जियो फाइबर सेवा की कॉमर्सियल शुरुआत होगी, प्रीव्यू ग्राहकों को इसका अपडेट मिल जाएगा। 



क्या है जियो फाइबर?  जियो ने पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एजीएम में जियो गीगाफाइबर सेवा का ऐलान किया था। जिसमें ग्राहकों को 100 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलने की बात कही गई थी। जियो गीगाफाइबर में ग्राहकों को सेट टॉप बॉक्स, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन जैसी आदि सेवाओं मिलने की बात थी। हालांकि एक साल तक ये सेवा टेस्टिंग फेज में ही रही। इस साल हुई अपनी एजीएम में जियो की ओर से सेवा को 5 सितंबर को शुरू करने की घोषणा की गई थी। साथ ही इसका नाम जियो फाइबर कर दिया गया है। 

जानिए जियो फाइबर की बुकिंग कैसे कर सकते हैं?

जियो फाइबर की बुकिंग के लिए आपको जियो डॉट कॉम पर जाना होगा। वहां आपको हैलो जियो फाइबर का पेज मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही एक विंडो खुल जाएगी, जिसमें आप अपने होम एड्रेस या वर्क एड्रेस पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही मॉय जियो एप के जरिए भी आप जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को बुक कर सकते हैं। 

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

टीचर्स डे पर राज्यपाल ने प्रदेश के 48 शिक्षकों का किया सम्मान, 8 विद्यालय भी हुए पुरस्कृत, देखिए पूरी सूची

No comments

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश के 48 शिक्षकों और 8 विद्यालयों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कार्यक्रम में उपस्थित थे। 



राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 48 शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें से 44 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 8 उत्कृष्ट शालाओं को भी पुरस्कृत किया गया। 



समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 के लिए चयनित 44 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 



उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर के दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्राथमिक शाला को 10 हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला को 15 हजार, हाई स्कूल को 20 हजार और हायर सेकेण्डरी स्कूल को 25 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।  



इन शिक्षकों का हुआ सम्मान...

  • कांकेर जिले से प्रधान अध्यापक शासकीय कन्या प्राथमिक आश्रम अंतागढ़ की ललिता रंगारी और व्याख्याता पंचायत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय डुमाली की मीरा आर्ची चौहान।
  • कोरबा जिले से व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिपरिया ललित कुमार चन्द्रा, रायपुर जिले से केन्द्रीय जेल रायपुर के शिक्षक नेतराम नाकतोड़े और सखाराम दुबे कन्या प्राथमिक शाला विवेकानन्द आश्रम की सहायक शिक्षक ममता अहीर।



  • मुंगेली जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांकी के प्रधान अध्यापक रूपचन्द्र पाटले, बालोद जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुंदनी-गुरूर के व्याख्याता पंचायत पूरनलाल साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चौरेल-गुंडरदेही के व्याख्याता पंचायत भुवनलाल सिन्हा।
  • दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चरौदा टैंक-भिलाई की व्याख्याता मित्राराय चौधरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मतवारी के प्राचार्य जिनेन्द्र कुमार जैन, कोरिया जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पोडीबदरा के प्राचार्य डीके उपाध्याय और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोकड़ा-मनेन्द्रगढ़ के उच्च श्रेणी शिक्षक फूलसिंग।



  • कबीरधाम जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनवागांव के व्याख्याता पंचायत शिवेन्द्र चन्द्रवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना-कवर्धा की प्रधान पाठक अफसाना कुरैशी, जांजगीर-चांपा जिले से शासकीय प्राथमिक शाला धनुरवारपारा-सौंधी के सहायक शिक्षक पंचायत श्री देवकुमार चंद्रवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला पचेड़ा के सहायक शिक्षक श्री बोधीराम साहू।
  • सुकमा जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुकमा की व्याख्याता रीना सिंह और शासकीय कन्या माध्यमिक शाला कोंटा के प्रधान अध्यापक सुशील कुमार श्रीवास, बिलासपुर जिले से शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा-बिल्हा के प्रधान अधापक योगेन्द्र कुमार गौराहा और पूर्व माध्यमिक शाला टेंगनभाठ के शिक्षक श्री रघुवंश कुमार मिश्रा।

  • गरियाबंद जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तेतलखुटी-मैनपुर के व्याख्याता कमलेश्वर प्रसाद बघेल और शासकीय प्राथमिक शाला उन्डूपदर के सहायक शिक्षक उमेश कुमार श्रीवास, महासमुंद जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोमाखान के शिक्षक विजय कुमार शर्मा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अछोली के शिक्षक एतराम साहू।



  • बलरामपुर जिले से शासकीय हाई स्कूल पेण्डारी-वाड्रफनगर की व्याख्याता पंचायत सविता सिंह और शासकीय हाई स्कूल फूलीडूमर-वाड्रफनगर के व्याख्याता बलराम प्रसाद गुप्ता, बेमेतरा जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बेरला के व्याख्याता भूपेन्द्र कुमार परघनिहा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कंडरका-बेरला के व्याख्याता राजेन्द्र कुमार झा।



  • रायगढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केराबहार-बरमकेला के शिक्षक पंचायत कान्हूराम गुप्ता और शासकीय प्राथमिक शाला कछार के प्रधान अध्यापक भुवनेश्वर पटेल, धमतरी जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के व्याख्याता पंचायत भूषणलाल चन्द्राकर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सलौनी के व्याख्याता घनश्याम सिंह साहू। 



  • सरगुजा जिले से शासकीय प्राथमिक शाला महेशपुर के प्रधान अध्यापक सीएल दुबे और शासकीय प्राथमिक शाला जामझरिया-मैनपाट के सहायक शिक्षक पंचायत अरविंद कुमार गुप्ता, राजनांदगांव जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दयका-खैरागढ़ के शिक्षक रघुनाथ प्रसाद सिन्हा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहलबोड़-खैरागढ़ की शिक्षक पंचायत अनुराधा सिंह। 



  • बलौदाबाजार जिले से शासकीय प्राथमिक शाला खैरालवन के प्रधान अध्यापक भागवत प्रसाद चन्द्राकर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसदा के व्याख्याता चोवाराम वर्मा, सक्ती जिले से शासकीय हाई स्कूल भलनी-जैजैपुर के व्याख्याता पंचायत राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माजरकुंद के शिक्षक टीकाराम सारथी



  • दंतेवाड़ा जिले से शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा के प्रधान अध्यापक श्यामलाल शोरी और शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा की व्याख्याता सुनीता गोस्वामी, जशपुर जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बालाछापर के प्रधान अध्यापक सादराम जगत और शासकीय कन्या पूर्व कन्या माध्यमिक शाला जशपुर की शिक्षक पंचायत गीता झा।



राज्य स्मृति पुरस्कार:   राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 4 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इनमें जांजगीर-चांपा के रामनाथ साहू को 'डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार', रायपुर की रजनी शर्मा को 'डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार', दुर्ग के संजय कुमार मैथिल को 'डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार' और गरियाबंद के संतोष कुमार साहू को 'डॉ. गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार' प्रदान किया गया।


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...   


BJP सांसद संतोष पांडेय को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी... RSS का प्रचार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

No comments

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरएसएस प्रचारक के नाम से भेजे गए पत्र में सांसद को संघ का प्रचार नहीं करने के लिए चेतावनी दी है। 


भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। 




जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ आरएसएस प्रचारक के नाम से यह धमकी भरा पत्र संघ के एक कार्यकर्ता को भेजा गया है। इस पत्र में संघ की विचारधारा का प्रचार नहीं करने के लिए चेतावनी दी गई है। साथ ही भाजपा सांसद संतोष पांडेय को प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह पत्र करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय दंतेवाड़ा के बीजेपी विधायक भीमा मंडावी को भी नक्सलियों ने निशाना बनाया था। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर भीमा मंडावी की गाड़ी को उड़ाया था। जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे। 






इसके अलावा हाल ही में कांकेर जिले में भी आरएसएस से जुड़े एक कार्यकर्ता दादूसिंह की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। वहीं बस्तर में मिले नक्सली पर्चे में भी लोगों से आरएसएस का प्रचार प्रसार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी माओवादियों द्वारा दी गई है।  

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

रानू मंडल को 'लता मंगेशकर' ने दी ऐसी नसीहत कि खुद हो गईं ट्रोल... नाराज हुए फैंस, जानिए क्या कहा था स्वर कोकिला ने !

No comments

इंटरटेनमेंट डेस्क @ इंडिया खबर। रानू मंडल (Ranu Mondal) की आवाज़ के चर्चे तो आपने भी सुने होंगे। एक वक्त था जब वो गुजर-बसर के लिए रेलवे स्टेशनों में घूम-घूमकर गाना गाती थीं। हर कोई रानू की आवाज़ की तुलना लता मंगेशकर से करता था और इसी आवाज़ के दम पर आज रानू स्टार बन चुकी हैं। 



म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें बतौर प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में लॉन्च भी कर दिया है। रानू मडल को रातों रात मिली शोहरत पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रानू को सलाह देते कहा कि किसी की नकल मत करो, बल्कि ओरिजनल रहो। लता जी का ऐसा कहना शायद लोगों को पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को काफी नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। 




एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- 'जब लता मंगेशकर अपने पावरफुल दिनों में थीं, तब उन्होंने कई नई फीमेल सिंगर्स का करियर बर्बाद किया था। तो अब वो कैसे किसी को प्रोत्साहन दे सकती हैं'।



वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'मैं रानू मंडल को लेकर आपकी क्रिटिसिज्म वाली राय पर ससम्मान आपके साथ सहमत नही हूं। आपको अपने बयानों को लेकर थोड़ा और विनीत होना चाहिए और रानू मंडल को सपोर्ट करना चाहिए। रानू के पास कुछ भी खोने को नहीं हैं। ऐसे में आपके कमेंट की परवाह कोई नहीं करता। कठोर बोलने के लिए माफ कीजिए'।




इसके अलावा भी लता मंगेशकर को कई तरह के निगेटिव कमेंट्स झेलने पड़ रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि उसे लता मंगेशकर से नफरत हो गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर रानू मंडल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रानू की तरफ से लोग सोशल मीडिया पर खुद ही जवाब दिए जा रहे हैं।



दरअसल, एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने रानू मंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं। लेकिन मैं ये भी महसूस करती हूं कि नकल करने से आपको लंबे समय तक सफलता नहीं मिल सकती है'।



लता ने रानू को नसीहत देते हुए कहा, 'ऑरिजिनल रहो, सभी सिंगर्स के एवरग्रीन गाने गाओ लेकिन कुछ समय बाद गायक को अपना गाना ढूंढना चाहिए'। लता मंगेशकर का ये बयान लोगों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर काफी निगेटिव बातें कर रहे हैं। 



बता दें कि रानू, हिमेश रेशमिया की फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन-तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। इन गानों की एक झलक हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। रानू के अब तक के सभी गाने लोगों ने बहुत पसंद किए हैं।



रानू लोगों की नजरों में उस वक्त आईं जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो रेलवे स्टेशन के कोने में बैठी लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गा रही थीं। बहरहाल, ये रानू की आवाज की ताकत और टैलेंट ही है जिसने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया।


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बच्चों समेत 15 लोगों की मौत... मलबे के नीचे कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

No comments

04 September 2019


चंडीगढ़। इस वक्त पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां बटाला में बुधवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है। वहीं अभी कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है।



पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ, तब 50 से ज्यादा कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। 

Read More : मिलिए पाकिस्तान की 'सपना चौधरी' से... जिनके VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई है सनसनी !
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके से आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। फैक्ट्री के पास बने एक मॉल के तो शीशे चकनाचूर हो गए। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी।



मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है। बचाव टीम घायलों की मदद में लगी है, स्थानीय लोगों के मुताबिक धुआं भरने के कारण बचाव के काम में दिक्कत आ रही है। 



इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

अस्पताल में लगा था ताला, दर्द से तड़पती प्रसूता ने मेन गेट में दिया बच्चे को जन्म

No comments

03 September 2019


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक गर्भवती महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी। पीएचसी में ताला लगा होने के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल के दरवाजे के सामने ही बच्चे को जन्म दे दिया। 


गांव की महिलाओं ने किसी तरह साड़ियों का घेरा बनाकर महिला की डिलीवरी कराई। पूरा मामला चैतमा पीएचसी का है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गणेश चतुर्थी की छुट्‌टी होने का बहाना कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।  



जानकारी के मुताबिक चैतमा निवासी आनंद पटेल अपनी 25 वर्षीय पत्नी चंद्रकली को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे प्रसव कराने पीएचसी पहुंचे थे। वहां ताला लटका मिला होने पर उन्होंने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया, लेकिन कॉल तक रिसीव नहीं हुई। 



इसके बाद परिजन ड्यूटी नर्स भावना कैवर्त के घर पहुंचे। उन्होंने दूसरी नर्स खुशबू प्रधान को भेजने की बात कही। इस दौरान प्रसव पीड़ा से तड़प रही चंद्रकली की तकलीफ देख आसपास मौजूद महिलाओं ने दोपहर 12 बजे अस्पताल के ही दरवाजे पर डिलीवरी कराई। 




बताया जाता है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चैतमा सहित आसपास के 15 गांवों के लोग इलाज करवाने और गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ की मनमर्जी के चलते अक्सर यहां पर ताला लटका रहता है। 



पीएचसी में 24 घंटे ऑल कॉल इमरजेंसी सेवा का नियम है, लेकिन कॉल करने पर भी कोई मिलता नहीं है या फिर कोई कॉल रिसीव ही नहीं करता है। इसके चलते अक्सर महिलाओं को प्रसव कराने 25 किमी दूर कटघोरा जाना पड़ता है।  


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

15 हजार की स्कूटी का ट्रैफिक पुलिस ने काटा 23 हजार का चालान... मालिक बोला- इतने की तो गाड़ी भी नहीं!

No comments

नई दिल्ली। देशभर में नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद इससे जुड़ी कई परेशानियां भी सामने आ रही है। दिल्ली के रहने वाले एक शख्स का गुड़गांव में 23 हजार रुपए का चालान कट गया। ट्रैफिक पुलिस ने इस शख्स की स्कूटी को भी सीज कर लिया है। इस चालान की कॉपी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 


Read More अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी दिनेश मदान ने बताया कि वो सोमवार को गुड़गांव किसी काम से गए थे। जिला अदालत कॉम्पलेक्स के सामने सर्विस रोड पर उन्होंने हेलमेट उतार दिया। वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उनसे गाड़ी के कागजात मांगे। कागजात न होने की स्थिति में पुलिस कर्मियों ने 23 हजार रुपए का चालान कर दिया। 

Read More : मिलिए पाकिस्तान की 'सपना चौधरी' से... जिनके VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई है सनसनी !

दिनेश के पास न तो स्कूटी का आरसी बुक था और न हीं ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, थर्ड पार्टी बीमा था। पांच नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने मोटी रकम का चालान कर दिया। दिनेश ने कहा कि उनकी स्कूटी काफी पुरानी हो गई है। इस वजह से फिलहाल उसकी कीमत 15 हजार रुपए के करीब है। 


गाड़ी को किया सीज

दिनेश ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालान काटने के बाद स्कूटी को सीज कर दिया है। अब गाड़ी को कोर्ट से छुड़ाना होगा। इसके लिए पहले थाने में जाकर केस बनेगा और फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही चालान भरने के अलावा जमानत भी देनी होगी। 

Read More : पूर्व विधायक अमित जोगी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला !

दिनेश ने कहा कि इस घटना के बाद से वो बहुत परेशान हैं। हालांकि, अब वो इस स्कूटी को छुड़ाने के लिए कोर्ट नहीं जाएंगे। 





बता दें कि एक सितंबर से ट्रैफिक चालान की राशि में काफी बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि, कई राज्यों में यह नियम सोमवार को लागू नहीं हो पाए थे, क्योंकि सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ था। अब धीरे-धीरे ज्यादातर राज्यों में यह नियम लागू हो रहे हैं। 

Read More :  आतंकी हमले का खतरा, यहां 'विघ्नहर्ता' की सुरक्षा में तैनात किए गए 40 हजार पुलिसकर्मी

इधर, एक ट्रैफिक अधिकारी का कहना है कि इससे पब्लिक और पुलिस के बीच झगड़े बढ़ेंगे। अभी लोग मात्र 100 रुपए के चालान के लिए पुलिसकर्मियों से बहस करते हैं। कई बार तो मारपीट पर उतर आते हैं। नए नियम के बाद जुर्माने की राशि बढ़ने के कारण आशंका है ऐसी घटनाएं बढ़ेंगी। चालान से बचने के लिए लोग ट्रैफिक स्टाफ पर गाड़ी तक चढ़ाने से गुरेज नहीं करते। 


इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  




Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution