लखनऊ। लोगों की आंखू में आंसू लाने वाला प्याज अब लड़ाई-झगड़े का कारण भी बन रहा है। एक ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आई है, जहां एक गांव में प्याज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई।
दरअसल, दो महिलाएं बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान एक महिला ने प्याज के दाम के बहाने सामने वाली महिला पर तंज कसना शुरू कर दिया। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाओं के बीच मारपीट होने लगी। इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला बुधवार सुबह शुरू हुआ, जब कलखेरी गांव की नेहा प्याज के दामों को लेकर एक सब्जी बेचने वाले फेरीवाले से बहस करने लगीं। इस बीच उसकी पड़ोसी दीप्ति ने सब्जी विक्रेता से कहा कि नेहा की प्याज खरीदने की हैसियत नहीं इसलिए वह अपना समय बर्बाद ना करे। इसके बाद दीप्ति और नेहा में जबरदस्त गाली-गलौच हो गई और दोनों लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गईं।
मामला बढ़ता देख दोनों की तरफ से और लोग भी वहां आ गए जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। मारपीट इस कदर आगे बढ़ गई कि पांच महिलाओं को गंभीर चोटें आ गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह सभी लोगों को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिन्हें गुरुवार को जमानत मिल गई।
बता दें कि हाल के दिनों में देशभर में प्याज की कीमतों में जबरदस्त बढोत्तरी हुई है। ऐसे में यह लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। कई राज्य सरकारें सरकारी रेट पर लोगों को प्याज मुहैया करा रही हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी लोगों को सस्ती कीमतों पर प्याज नहीं मिल पा रहा है।
इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.