मुठभेड़ में जख्मी महिला नक्सली अस्पताल में करा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार - India Khabar
BREAKING
Loading...

Latest

latest

मुठभेड़ में जख्मी महिला नक्सली अस्पताल में करा रही थी इलाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 October 2019

/ by India Khabar

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में घायल एक महिला नक्सली को रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। वह उपचार कराने के लिए अस्पताल आई थी। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। 



बताया जा रहा है कि महिला बुकमरका के जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गई थी। इसके बाद से वह सूड़ियाल के अस्पताल में इलाज करा रही थी। 15 दिन के भीतर बुकमरका पहाड़ में दूसरी बार मुठभेड़ हुई थी। 

जानकारी के मुताबिक, मोहला मानपुर क्षेत्र में बुकमरका के जंगलों में 12 अक्टूबर को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। नक्सलियों की मौजूदगी होने की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 



जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। करीब एक घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले थे। मौके से जवानों ने आईईडी सहित अन्य सामान बरामद किया था। मुठभेड़ के बाद जवानों ने कुछ नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया था। 


कमर में लगी थी गोली  इस बीच रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला नक्सली सूड़ियाल के अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला नक्सली के मुठभेड़ के दौरान कमर में गोली लगी थी। 

फिलहाल महिला नक्सली को पुलिस उसे मानपुर लेकर आई। यहां मानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजनांदगांव रिफर कर दिया गया है। घायल महिला नक्सली का नाम कमला है और वह बस्तर के सुकमा जिले से यहां इलाज करानेे के लिए पहुंची थी। 

इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...  
Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution