नई दिल्ली। हरियाणा में फरीदाबाद-पलवल के बीच एक रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस के पहियों में आग लग गई। शुक्र की बात यह रही की आग लगने के बाद भी कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
धुंआ छंटने के बाद ट्रेनों परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। आग लगने के कारण कोच से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को बाहर निकालने में मौके पर मौजूद ग्रामिणों ने बड़ी भूमिका निभाई।
देखते ही देखते आग ने तीन डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घटना सुबह करीब 7.45 बजे की है। यह ट्रेन सुबह 8.30 बजे दिल्ली पहुंचती है।
इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.