इंटरटेनमेंट डेस्क @ इंडिया खबर। रानू मंडल नामक इस महिला को अब पहचान बताने की जरुरत तो नहीं। फिर भी जानकारी के लिए बता दें कि ये वो ही महिला है जिनका रेलवे स्टेशन पर गाया हुआ गाना सोशल मीडिया पर भयानक रूप से वायरल हुआ था।
Read More : जानिए, कौन बना... बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना…
फेसबुक पर लता मंगेशकर का गीत 'एक प्यार का नगमा है', जब रानू मंडल की आवाज़ में अपलोड किया गया तो रानू मंडल की जिंदगी में ऐसा बदलाव आया जिसके बारे में रानू ने कभी सोचा भी नहीं था। रानू का गाना जिसने भी सुना वो यही सोचने लगे कि काश इन्हें हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिलता।मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रानू की बचपन में मुंबई चले जाने के बाद बाबुल मंडल से शादी हो गयी थी। मगर पति के देहांत के बाद रानू वापस पश्चिम बंगाल लौट आयी। लौटने के बाद पैसे के लिए लगातार सड़कों पर और रेलवे स्टेशन पर गाना गाने लगी।
तभी भीड़ में से एक शख्स ने इनके गाने की रिकॉर्डिंग कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उस शख्स का नाम है अतीन्द्र चक्रवर्ती। अतीन्द्र चक्रवर्ती उस समय पश्चिम बंगाल के 'राणाघाट' स्टेशन पर मौजूद थे जहां रानू मंडल गाना गा रही थी। अतीन्द्र ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद जो हुआ उससे तो आप सब वाकिफ हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद रानू को कई संगीतकार और स्टेज शो करने वालों ने संपर्क करने की कोशिश की। रानू जिस समय हिमेश रेशमिया के साथ गाना रिकॉर्ड कर रही थी उस समय उनके साथ स्टूडियों में अतीन्द्र भी मौजूद थे। अतीन्द्र को खुद भी यकीन नहीं हो रहा कि कैसे उनके एक वीडियो ने एक महिला की जिंदगी बदलकर रख दी।
हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में रानू ने 'तेरी मेरी कहानी' ये गीत गाया है। रानू को मौका देने के लिए अतीन्द्र ने हिमेश रेशमिया का शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से अतीन्द्र लगातार रानू के संपर्क में और उनके साथ रहे हैं।
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतीन्द्र राणाघाट में ही रहते है। एक वीडियो के कारण अब रानू की इस नई जिंदगी में खुशियां ही खुशियां है। इसी वीडियो ने रानू को अपनी 10 साल से बिछड़ी बेटी से भी मिला दिया। वीडियो देखने के बाद उनकी बेटी घर पर जाकर उनसे मुलाक़ात की। इस पर रानू ने कहा कि ये मेरा दूसरा जन्म है और मैं इसे बेहतर बनाने की हर तरह से कोशिश करूंगी।





India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.