बीजापुर। निकाय चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला हाॅस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना संकनी की अगुवाई में जिला हाॅस्पिटल में जेसीसी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्र हुए और हर वार्ड में जाकर फल वितरण किया। उन्होंने मरीजों से हालचाल भी जाना। कोई समस्या होने पर मरीजों से उनसे संपर्क करने भी कहा।
इस अवसर पर जमुना सकनी के अलावा अंजना एरोला, सुनीता तिवारी, अंजलि तेलाम, मीनाक्षी हल्लूर, सुशीला वारगेम, अंजू कुड़ियम, महेश हेमला, रौशन झाड़ी, राजेन्द्र कोर्राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]() |
| Advertisement |
इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा में श्रीमती सकनी ने कहा कि वार्ड पंच से लेकर जिला सदस्य का चुनाव पार्टी लड़ेगी। इसके अलावा पार्टी अपने प्रत्याषी पालिका और नगर पंचायत चुनाव में भी उतारेगी। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जेसीसी छग की एक पहली ऐसी पार्टी है जो क्षेत्रीय होने के साथ ही सबसे तेजी से उभरी है।



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.