हार के बाद कांग्रेस में मंथन, राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की... कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने कहा- नहीं दें इस्तीफा - India Khabar
BREAKING
Loading...

Latest

latest

हार के बाद कांग्रेस में मंथन, राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की... कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने कहा- नहीं दें इस्तीफा

25 May 2019

/ by India Khabar

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है। इसमें राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि, कार्यकारिणी के सदस्यों ने इसे नामंजूर कर दिया। 




बैठक में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद से इस्तीफा की पेशकश की है। 

दरअसल, इस्तीफे की पेशकश से राहुल यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के 2014 जैसे बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को आठ सीटों का फायदा हुआ। माना जा रहा कि बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा हो सकती है। 


फिलहाल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नहीं पहुंचे हैं। 

कमलनाथ दो दिन से भोपाल में घर पर ही हैं, कल उन्होंने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने हार की समीक्षा के लिए विधायकों की बैठक बुलाई है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से कांग्रेस को मात्र एक सीट पर जीत मिली है।
Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution