जगदलपुर। देशभर में चले मोदी लहर के बावजूद भाजपा बस्तर लोकसभा सीट बचा पाने में नाकामयाब रही। यहां 20 साल बाद कांग्रेस का सूखा खत्म हुआ और दो दशक बाद कांग्रेस ने यह सीट अपने नाम कर ली।
कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बैदूराम कश्यप को 38982 मतों से हराकर पार्टी की लाज रख ली। बता दें कि छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में से कांग्रेस ने बस्तर व कोरबा सीट पर जीत दर्ज की है।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस ने चित्रकोट से दो बार के विधायक दीपक को इस बार लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं भाजपा ने मौजूदा सांसद दिनेश कश्यप का टिकट काटकर पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप पर दांव आजमाया था। साल 1998 से बस्तर सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है।
![]() |
| Advertisement |
बता दें कि भाजपा के दिग्गज दिवंगत नेता बलिराम कश्यप यहां से जीतते रहे हैं। उनके निधन के बाद उनके पुत्र दिनेश कश्यप दो बार सांसद चुने गए। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली करारी शिकस्त के बाद बीजेपी ने नई रणनीति के तहत 10 सांसदों का टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।
भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप पार्टी के उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और भाजपा की परम्परागत सीट बचा नहीं पाए। उन्हें कुल 363545 वोट मिले जबकि दीपक बैज ने 402527 मत प्राप्त कर 38982 मतों से विजयी हुए। यहां तीसरे स्थान पर नोटा रहा, जिसमें 41667 वोट पड़े।
इधर, जीत के बाद दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार जताते कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है नही तो वे इससे भी अधिक मतों से जीतते।उन्होंने कहा कि छतीसगढ की अन्य सीटों में मिली हार की समीक्षा की जाएगी।



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.