नई दिल्ली। आज सुबह 8 बजे से 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में एनडीए ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक 534 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, इनमें एनडीए 317, यूपीए 113 और अन्य 104 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड से आगे चल रहे हैं, लेकिन अमेठी में वे स्मृति ईरानी से पीछे हैं। रायबरेली में सोनिया आगे चल रही हैं। उधर, बिहार की मधेपुरा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव 40 हजार वोटों से पीछे हैं। लखनऊ से राजनाथ, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गांधीनगर से अमित शाह आगे हैं।
LIVE अपडेट...
- श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला और पंजाब की उधमपुर सीट से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद आगे।
- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे।
- बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से पीछे।
- पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं।
- बिहार की बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह आगे, सीपीआई के कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर।
- पंजाब की बठिंडा सीट से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और गुरुदासपुर से भाजपा के सनी देओल पीछे।
- वाराणसी में नरेंद्र मोदी 11252 वोटों से आगे, कांग्रेस अजय राय दूसरे नंबर पर।
- अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।
- भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर, वायनाड से राहुल गांधी और गांधीनगर से अमित शाह आगे।
- लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जयपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार रामचरण वाेरा आगे चल रहे हैं।
- बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे।


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.