गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को C कमांडो टीम पर नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 15 जवान शहीद हो गए। गढ़चिरौली में यह धमाका घने जंगलों के बीच हुआ है।
घटना के वक्त सी 60 कमांडो की यूनिट का दस्ता घने जंगलों के बीच से गुजर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने गढ़चिरौली के कुरखेड़ा के पास आईईडी ब्लास्ट किया है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में शांति पूर्ण और बढ़-चढ़कर हो रहे मतदान से नक्सलियों में गुस्सा था जिसके चलते उन्होंने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने C-60 कमांडो की टीम पर घात लगाकर हमला किया है। सुरक्षा बल की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया। इससे पहले महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बुधवार को गढ़चिरौली में ही नक्सलियों ने निजी ठेकेदार के 3 दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
बता दें कि बुधवार को ही गढ़चिरौली के कुरखेड़ा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में तीन दर्जन वाहनों व मशीनों में आग लगा दी। यह घटना सुबह उस वक्त घटी जब राज्य का स्थापना दिवस 'महाराष्ट्र दिवस' मनाने की तैयारी की जा रही थी।



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.