अंबिकापुर। बलरामपुर जिले में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पोलिंग अधिकारी की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रुप से घायल मतदानकर्मियों को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर बलरामपुर से वाड्रफनगर आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित हुआ वाहन पेड़ से जा टकराया। हालांकि, अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के चलते स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई होगी।
जानकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टी बलरामपुर से एक स्कार्पियो में सवार होकर जा रही थी। वाहन में सवार सभी लोगों की ड्यूटी प्रतापपुर विधानसभा के मतदान बूथ क्रमांक 51 पर लगी थी। रास्ते में स्याही मोड़ के पास दोपहर करीब 1 बजे अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी लोग वाहन में फंस गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
इस हादसे में पोलिंग अफसर और प्राथमिक शाशकीय स्कूल तावरपानी जोकापाट ब्लॉक शंकरगढ़ में पदस्थ शिक्षक गणेश राम की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक, एक पुलिसकर्मी सहित मतदान दल के 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.