कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। विषाक्त भोजन करने से लोगों को उल्टियां हो रही थी। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला कोरर थाना क्षेत्र के तुयेगुहान गांव का है। यहां गुरूवार की रात एक शादी की पार्टी में खाना खाने के बाद लोगों को उल्टियां होने लगीं और देखते-देखते करीब 50 से ज्यादा ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई है, जिनमें से 13 गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य लोगों का बांकी, हाटकर्रा और कोरर के अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन द्वारा चिकित्सकों की टीम प्रभावित क्षेत्र में भेजी गई है। गांव में कैंप लगाकर प्रभावित ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है।
![]() |
| Advertisement |
जानकारी के मुताबिक कोरर थाना क्षेत्र के तुयेगुहान गांव में शोभसिंह के यहां यह विवाह समारोह आयोजित हुआ था। शादी समारोह में करीब 5 सौ लोगों ने खाना खाया था, इसके बाद इनमें से बहुत से लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। हालांकि, अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की तबीयत खतरे से बाहर है।


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.