बीजापुर। मेले, गांव और जंगल में अकेले जवान को घेरकर उनकी हत्या करने की रणनीति में नक्सली कामयाब हो रहे हैं। माओवादियों ने बीते 4 दिनों में जिले में दो स्थानों में एक ही लाइन पर काम कर 2 जवानों पर हमला किया। इसमें से एक की मौत हो गई।
नक्सलियों ने बांगापाल थाना क्षेत्र के कर्रेपारा में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे नगर सैनिक राजूराम गोंदे (40) की नृशंस हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक राजूराम जनवरी से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। उसकी तैनाती जिला मुख्यालय में थी। वह अपने परिवार के साथ बोदली में रह रहा था। बुधवार की सुबह वह महुआ बीनने जंगल गया था। तभी करीब 7 माओवादी सादे कपड़े में वहां आए। उनके हाथ में देसी कट्टा, चाकू, डण्डे एवं अन्य हथियार थे।
नक्सलियों ने उसे घेर लिया और सिर पर कट्टे से वार किया। इसके बाद उन्होंने चाकू और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार किया। नक्सली हमले से जवान के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। उसका पीएम भैरमगढ़ में किया गया।बता दें कि 14 अप्रैल की शाम नक्सलियों ने मद्देड़ मेले में अकेले पाकर सहायक आरक्षक वेंकट मज्जी पर हमला कर दिया और उसकी इंसास राइफल लूट ली।
![]() |
| Advertisement |
हालांकि, नगर सैनिक राजूराम गोंदी की हत्या को लेकर पुलिस अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। इस बारे में एसपी गोवर्धन ठाकुर का कहना है कि ये नक्सली वारदात है या कुछ दूसरी, इस बारे में जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।




India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.