नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस हमले में मारे गए भाजपा विधायक भीमा मण्डावी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा....
श्री भीमा मंडावी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। मेहनती और साहसी, उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की सहायता की। उनके निधन की खबर दुखद है। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।
इसके बाद मोदी ने एक और ट्वीट किया... छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि। इन शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे।
![]() |
| Advertisement |



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.