नई दिल्ली. अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा।
पटना साहिब से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि हालात कुछ भी हो लोकेशन वही रहेगी। भाजपा ने शत्रुघ्न का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से मैदान में उतारा है।
शत्रुघ्न 1992 में राजनीति में आए। राजेश खन्ना से हार के बाद कहा कि चुनाव लड़ना सबसे बड़ी भूल थी। 2002 में राज्यसभा से मंत्री बने। 2009 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। 2014 में भी जीते। तब से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले कर रहे हैं।


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.