मुंबई। साल 2019 में भी शादी की शहनाईयां फिर से गूंजने वाली हैं। इस बार नम्बर है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। खबर है कि दोनों अगले महीने यानी अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करीना कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा, मलाइका की ब्राइड्समेड होंगी।
हालांकि, अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार अर्जुन फिलहाल फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस हिस्टॉरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म में उनका लुक बहुत अलग है। उनके बाल नहीं है। अर्जुन को अपने बालों से बहुत प्यार है और वे अपने खास दिन पर बेस्ट दिखना चाहते हैं।
वेबसाइट स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार इस लवबर्ड्स 19 अप्रैल को शादी करने की खबर चल रही थी। जिसमें यह भी बताया गया था कि शादी में बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है। इनमें दोनों के क्लोज फ्रैंड्स शामिल हैं।
बता दें कि मलाइका और अर्जुन को सबसे पहले हाथों में हाथ डाले हुए मिलान में देखा गया था। इसके पहले मलाइका और अरबाज का 2017 में तलाक हो गया था। हालांकि मलाइका या अर्जुन की तरफ से शादी की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। उनके फैन्स इसका इंतजार कर रहे हैं।


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.