सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, जिस्म फरोशी में शामिल रायपुर और कोलकाता की 5 महिलाएं गिरफ्तार - India Khabar
BREAKING
Loading...

Latest

latest

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, जिस्म फरोशी में शामिल रायपुर और कोलकाता की 5 महिलाएं गिरफ्तार

08 January 2020

/ by India Khabar

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिले की तुमगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 



जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कीगई पांचों महिलाओं में से एक तुमगांव, 3 रायपुर (तिल्दा) और एक कोलकाता की रहने वाली है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। 


बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं पहले भी देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार की जा चुकी है। 



तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि क्षेत्र में लगातार देह व्यापार की मिल रही सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई। मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे पूरे मामले की जांच कर रही है।
Don't Miss
Copyright © , All Right Reserved India Khabar
Devloped by: Sai Web Solution