बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग ट्रेन से चोरी हो गया है। टेकाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा रोड जा रहे थे इसी बीच मंगलवार की रात उनका बैग ट्रेन से गायब हो गया। हालांकि, मंत्री ने फिलहाल इस मामले में एफआईआर नहीं कराई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। ट्रेन से मंत्री का बैग चोरी होने की घटना सामने आने के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Read More : क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 15 दिन में करना होगा सरेंडर
प्रशासन द्वारा बैग की खोजबीन शुरू की गई लेकिन बुधवार सुबह तक बैग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। बैग में 30 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान थे। हालांकि, स्कूल शिक्षा मंत्री ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
पहले भी बैग हो चुका चोरी बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग चोरी हो चुका है। बाद में यह बैग उनके कार्यकर्ता के पास मिला था, जिसने सुरक्षा के लिहाज से अपने पास रख लिया था। शायद यही सोचकर अब तक पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि वह मंगलवार को अमरकंटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा के लिए रवाना हुए थे। उन्हें बुधवार को स्कूलों में बच्चों को नश्ता बांटे जाने के कार्यक्रम में शामिल होना था।
बताया जा रहा है कि अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा रोड रेस्ट हाउस पहुंचने के बीच बैग चोरी हुआ। काफी खोजबीन के बाद बैग का पता नहीं चला। बैग में 30 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान थे। फिलहाल मामले में रेल और पुलिस प्रशासन द्वारा बैग को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...


India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.