भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में छोटा तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की मौत हो गई। नाव में 19 लोग सवार थे। पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और तीन की तलाश की जा रही है।
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। हादसे में 11 लोगों का मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। नगर निगम इसके लिए अलग से घोषणा करेगी। जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) का मुख्यालय है।
दो नावों में 23 लोग सवार थे प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में जुड़ी थीं, इन पर 22-23 लोग सवार थे। सभी लोग 27-28 साल उम्र के थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। लिहाजा नाव का संतुलन बिगड़ गया।
Read More :  क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 15 दिन में करना होगा सरेंडर  
Madhya Pradesh: 11 bodies recovered at Khatlapura Ghat in Bhopal after the boat they were in, capsized this morning. Search operation is underway. More details awaited. pic.twitter.com/mEMSJdzhE9— ANI (@ANI) September 13, 2019
इंडिया खबर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...   



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.