दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सल आपरेशन में लगातार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने मलांगिर एरिया कमेटी में सक्रिय 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली कोसी नुप्पो उर्फ मंगली निवासी रेवाली, ताड़पारा थाना अरनपुर को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि अरनपुर थाना एवं डीआरजी दंतेवाड़ा द्वारा नक्सली कोसी को बुरगुम नहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उक्त खूंखार नक्सली IED ब्लास्ट कर जवानों को उड़ाने व वाहनों में आगजनी करने जैसी आधा दर्जन गंभीर वारदातों में शामिल थी।
इन वारदातों में थी शामिल...
- दिनांक 13-04-2015 को चोलनार कैम्प से किरन्दुल आ रहे पुलिस पार्टी के वाहन को बम विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी। इस घटना में पुलिस के 5 जवानों की शहादत हुई थी।
- 2013 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एस्सार प्लांट के पास वाहनों में आगजनी कर फायरिंग करने की घटना में शामिल।
- मई 2015 को रेवाली, नागरगुड़ा के बीच गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को जानसे मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने की वारदात में शामिल। जिसमें 4 महिला माओवादी मारी गई थी।
- 2015 में अर्वे बंडीपारा के पूर्व सरपंच हड़मा राम को पुलिस मुखबिरी के शक में सशस्त्र माओवादियों के साथ मिलकर हत्या करने में शामिल।
- 28.07.2015 को अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली के जंगलों में सर्चिंग पार्टी पर गोलीबारी की घटना में शामिल।



India Khabar.in is a Hiring Online Hindi News Portal. We Provide Latest News From all over India.